
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. झारखंड सरकार द्वारा संचालित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का शुक्रवार को बुरूडीह पंचायत से शुरू हुआ.
इसका उद्घाटन सीओ सह बीडीओ प्रवीण कुमार, मुखिया संगीता कुमारी, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, बीसीइओ सुनील कुमार चौधरी, पूर्व मुखिया सोखेन हेंब्रम, पूर्व वार्ड सदस्य कविलाल मंडल व एक वृद्ध महिला लाभुक ने किया.
शिविर में विभिन्न विभागों का स्टॉल लगाया गया है, जहां आने वाले आवेदनों का तत्काल निष्पादन करने का प्रयास किया जा रहा है.
सीओ सह बीडीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही लक्ष्य है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जाति, आय, आवासीय , जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र व राजस्व से संबंधित सेवाओं पर फोकस है.
कार्यक्रम में कुछ फेरबदल किया गया है. पूर्व में कार्यक्रम का समापन 15 दिसंबर को होने वाला था, जिस पर संसोधन कते हुए अब इसका समापन 29 नवंबर को ही कर दिया जायेगा. उन्होंने लोगों से कार्यक्रम का लाभ लेने की अपील की.
अब इन तिथियों पर पंचायतों में लगेगा शिविर
22 नवंबर : जगन्नाथपुर, छोटा गम्हरिया, कालिकापुर. 24 को कांड्रा, डुमरा, मुड़िया. 25 को बीरबांस, दुगनी, टेंटोपोसी. 26 को डुडरा, जयकान, ईटागढ़. 27 को नवागढ़, यशपुर, दुग्धा, 28 को नारायणपुर, बांधडीह, चामारू तथा 29 नवंबर को रापचा व बड़ाकांकड़ा.
