
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर थाना अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र के सिद्धार्थ फोर्ज नामक कंपनी से सटे नाला से कामगार प्रेमचंद्र गोप का शव मिलने के मामले में गुरूवार को कंपनी परिसर में वार्ता हुई.
देर शाम करीब साढ़े सात बजे तक झामुमो नेताओं के प्रयास से चली वार्ता में काफी किचकिच करने के बाद प्रबंधन द्वारा 5.50 लाख रुपये देने पर सहमति जतायी. इसके पश्चात तत्काल 50 हजार रुपये प्रदान किया गया, जबकि शेष राशि का चेक मृतक की मां तुलसी देवी को सौंपा गया.
वार्ता में कंपनी के प्रोपराइटर पंकज शर्मा, संदीप मिश्रा के अलावा झामुमो जिला सहसचिव जगदीश महतो, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भोगलू सोरेन, रामू महतो, राजेश लाहा, क्रीड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष निरंजन महतो, मंगल माझी, राजेश गोप, शंकर मुखी समेत पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

गम्हरिया थाना अंतर्गत रामचंद्रपुर फुटबॉल मैदान स्थित जंगल से गम्हरिया थाना पुलिस ने फंदे से झूलता एक युवक का शव बरामद किया. शव काफी दिन हो जाने की वजह से क्षत विक्षत हो गया है. इससे उसकी पहचान नहीं हो पायी. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं उसकी पहचान करने में जुट गयी है.

कांड्रा थाना अंतर्गत पिंड्राबेड़ा में धान झाड़ने वाला वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. उक्त घटना में चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली. जानकारी के अनुसार वाहन धतकीडीह से पिंड्राबेड़ा गांव धान झाड़ने जा रही थी. इसी दौरान पिंड्राबेड़ा में एक निजी स्कूल के पास अनियंत्रित होकर पलट गया.
