
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कांड्रा-चौका मार्ग पर कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्दीबेड़ा स्थित एक मकान में पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया. इसके साथ ही मौके से चार लोगों को हिरासत में लेते हुए तीन वाहनों को भी जब्त किया है.
जानकारी के अनुसार कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर उक्त कार्रवाई की गयी. पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि गिद्दीबेड़ा में हेप्पी लक्की होटल के पीछे झाड़ीनुमा इलाका में एक मकान के पास दो तीन गाड़ी में कुछ लोग अवैध शराब को कहीं बाहर बेचने के लिए गाड़ी में लोड कर रहा है.
सूचना के बाद दलबल के साथ मौके पर पहुंचने पर तो सूचना के सही पाया. इसके बाद पुलिस बल के साथ मकान को चारों ओर से घेराबंदी कर ली गयी. साथ ही कार्टून लोड कर रहे चार लोगों को पकड़ लिया गया, जबकि एक व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.
मामले को लेकर पुलिस ने कांड्रा थाना में मकान मालिक समेत सात नामजद समेत अन्य पर मामला दर्ज कराया गया है, जिसमें सुखदेव कुम्भकर, डिमना बस्ती, ऊपरटोला, थाना उलीडीह, साजन कुमार गुप्ता, जोड़ा मंदिर, डेहरी, अनसन थाना डेहरी, जिला रोहतास, वर्तमान पता अपने जीजा रमेश प्रसाद सा०- बुटाडीह, सोनारी, थाना-सोनारी के घर में किरायेदार, आकाश राम, होमपाईप किशोरी नगर, साकची, थाना सीतारामडेरा, दीपक कुम्भकर, डिमना बस्ती, थाना उलीडीह (सभी जिला पूर्वी सिंहभूम), मकान मालिक संतोष हेंब्रम, शंकर गोराई व रितेश कुमार शामिल है.
इस दौरान काफी मात्रा में शराब बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये माना जा रहा है. बरामद बोतलों पर यूके का लेबल चिपका हुआ है, जबकि शराब की पेटियाँ बाहर से पूरी तरह प्लेन थीं, जिन पर कोई विवरण दर्ज नहीं था.
