बड़ा गम्हरिया बागान पाड़ा में रास्ता अतिक्रमण के खिलाफ सीओ को सौंपा ज्ञापन

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड छह अंतर्गत बड़ा गम्हरिया बागान पाड़ा में रास्ता को अतिक्रमण किये जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. इसको लेकर बस्तीवासियों ने सीओ को ज्ञापन सौंप अतिक्रमण हटाने की मांग की गयी.

सौंपे गये ज्ञापन में बताया गया है कि करीब तीन वर्ष पूर्व बस्तीवासियों की शिकायत पर अंचल द्वारा पूरिव पार्षद मनता बेज समेत सात लोगों को नोटिस जारी किया गया था. उनमें से चार लोगों ने स्वतः अतिक्रमण हटा लिया था, जबकि तीन लोगों का बल प्रयोग कर हटाया गया था.

लोगों ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र की पूर्व पार्षद ममता बेज द्वारा दोबारा रास्ता को अतिक्रमण कर पत्थर रख दिया गया है. वहीं विरोध करने पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया गया. रास्ता को अतिक्रमण किये जाने की वजह से लोगों को आवागमन करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है.

वहीं इस संबंध में पूर्व पार्षद ममता बेज ने कहा कि आरोप गलत है. अपनी जमीन पर पत्थर रखे है. नक्शा हिसाब से रास्ता की मापी हो. उसमें जिनका-जिनका अतिक्रमण साबित होगा उस पर कार्रवाई हो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!