रायबासा तथा कांड्रा फीडर से आज छह घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. फीडर संख्या छह कांड्रा 11 केवी तथा रायबासा 33 केवी लाइन पर आवश्यक मरम्मत और तकनीकी मेंटेनेंस कार्य किये जाने को लेकर रविवार 16 नवंबर को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक दोनों फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी.

इस अवधि में लाइन निरीक्षण, पुराने उपकरणों की मरम्मत, ढीले कंडक्टरों को ठीक करने, ट्रांसफार्मर और पोल से जुड़े तकनीकी कार्यों को सुरक्षित रूप से पूरा किया जायेगा.

सहायक विद्युत अभियंता संजय सवैया ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह मेंटेनेंस कार्य आगामी दिनों में बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है.

लगातार बढ़ती विद्युत भार और मौसम परिवर्तन के कारण समय-समय पर तकनीकी सुधार अनिवार्य हो जाते हैं, जिससे उपभोक्ताओं को दीर्घकालिक सुविधा मिले.

विभाग ने कांड्रा, रायबासा और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों के सभी उपभोक्ताओं से इस निर्धारित बिजली कटौती के दौरान सहयोग करने की अपील की है. विभाग ने कहा है कि असुविधा अस्थायी है, लेकिन इससे भविष्य में सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!