गंजिया बराज में सफेद बोल्डर उपयोग किये जाने का झामुमो जिला सह सचिव ने किया विरोध, मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के यशपुर व नवागढ़ पंचायत के मध्य खरकई नदी पर गंजिया बराज में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्य में एजेंसी द्वारा सफेद बोल्डर उपयोग किये जाने का झामुमो के द्वारा विरोध प्रकट किया गया.

मामले को लेकर झामुमो जिला सह सचिव जगदीश महतो ने बताया कि पूर्व के एजेंसी द्वारा सफेद बोल्डर को किसी निर्माण के लिए अनुपयुक्त बताते हुए काम पर उपयोग नहीं किया जा रहा था.

वहीं वर्तमान के एजेंसी द्वारा सफेद बोल्डर से निर्माण कार्य शुरू किया गया है, जो सुरक्षा व गुणवत्ता के दृष्टीकोण से उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि मामले को लेकर पहले एजेंसी से मिलकर सफेद बोल्डर को हटाने की मांग की जायेगी.

इसके बाद भी उपयोग जारी रखने पर उपायुक्त के माध्यम से इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जायेगी. साथ ही वर्तमान एजेंसी द्वारा अब तक किये गये निर्माण कार्य की जांच करने की मांग भी मुख्यमंत्री से किया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!