
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया के टायो गेट स्थित संथाल सरना उमूल जाहेरथान का सौंदर्यीकरण काम के दौरान एजेंसी द्वारा अनियमितता बरते जाने का खेरवाल सावता जाहेड़गाड़ समिति ने विरोध जताया. साथ ही शनिवार को निर्माण कार्य पर आक्रोश प्रकट करते हुए दुकान निर्माण के ढलाई काम पर रोक लगा दी गयी.
समिति के उपाध्यक्ष सोखेन हेंब्रम ने बताया कि योजना के तहत 16 दुकान का भी निर्माण करवाया जाना है. इसमें दस कमरा बन गया है. शेष छह की जगह एजेंसी द्वारा पांच ही दुकान बनवाया जा रहा है. इसका लगातार विरोध करते हुए शेष एक दुकान का भी निर्माण की मांग की गयी.
इसके बाद भी एजेंसी द्वारा निर्माण किये बिना ही शनिवार से ढलाई शुरू किया जा रहा था, जिसका सदस्यों द्वारा विरोध करते हुए रोक लगा दी गयी. उपाध्यक्ष सोखेन हेंब्रम ने बताया कि कमरों में वॉल बीम भी नहीं दिया गया है. तत्काल दूरभाष से इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारियों से भी की गयी.
