
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड छह की पूर्व पार्षद बड़ा गम्हरिया निवासी ममता बेज के घर बुधवार की रात हुई पत्थरबाजी मामले में ममता बेज द्वारा बस्ती के ही चार लोगों के खिलाफ आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है. इसमें रामपद दास, सचिन दास, अमर सिंह व डालू मंडल शामिल है.
पूर्व पार्षद द्वारा स्थानीय लोगों पर आरोप लगाये जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है. इससे भड़के लोगों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कर इसका खुलासा करने की मांग प्रशासन से की.
पूर्व पार्षद ममता बेज द्वारा आरोपी बनाये गये रामपद दास व सचिन दास ने बताया कि आरोप निराधार है. ममता बेज का बस्ती के लोगों से अच्छा संबंध नहीं है. उसके खिलाफ कई केस चल रहा है, जिसमें रामपद दास तथा सचिन दास गवाह के रूप में है.
केस में सजा होने के भय से गवाहों के ऊपर झूठा शिकायत कर केस को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने पत्थरबाजी मामले का उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की.
वहीं आरोप गलत साबित होने पर पूर्व पार्षद ममता बेज पर कार्रवाई करने की मांग की गयी. मामले को लेकर स्थानीय लोग एसपी से भी मिलेंगे.
