गम्हरिया गोदाम में आग से झूलसा डीएसडी अभिकर्ता का इलाज के दौरान मौत

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड परिसर स्थित जेएफसी अनाज गोदाम में अगलगी की घटना में गंभीर रूप से घायल डोर स्टेप डिलीवरी (डीएसडी) अभिकर्ता राजू सेनापति (42) का सोमवार को इलाज के दौरान टीएमएच में मौत हो गयी.

जानकारी के अनुसार 28 अक्टूबर की देर रात गोदाम में भीषण आग लग गयी थी, जिसमें बुझाने के क्रम में प्रभारी एजीएम अभिषेक हाजरा व डीएसडी अभिकर्ता राजू सेनापति गंभीर रूप से झूलस गये थे. तत्काल दोनों को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान राजू सेनापति की मौत हो गयी.

मृतक मूलरूप से बंगाल का रहने वाला था, जो जन्म से ही कांड्रा के बानाडुंगरी में माता-पिता व भाई के साथ रहते आ रहा था. मृतक दो भाइयों में बड़ा था. उसका पत्नी व एक पुत्र तथा एक पुत्री है. पिता का बानाडुंगरी में ससुराल है, जो वर्षों से यहीं रहकर किराना का दुकान चलाता है. वहीं एजीएम अभिषेक हाजरा की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!