
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसिफ मिराज के निर्देशानुसार डीएवी एनआईटी आदित्यपुर के लीगल लिटरेसी क्लब में छात्रों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (पोक्सो) से संबंधित जानकारी दी गयी.
मौके प डालसा के विजय कुमार महतो ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों की रोकथाम और संरक्षण के लिए विशेष प्रावधान किये गये हैं.
उन्होंने कहा कि यह अधिनियम बच्चों को यौन हमला, यौन उत्पीड़न और पोर्नोग्राफी जैसे अपराधों से बचने के लिए बनाया गया है.
इसके अलावा लीगल लिटरेसी क्लब के प्रभारी शिक्षक पंकज कुमार ने कहा कि लीगल लिटरेसी क्लब के माध्यम से छात्रों को कानूनी जानकारी प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो सके.
उन्होंने कहा कि यह जानकारी छात्रों के लिए बहुत उपयोगी होगी और उन्हें समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करेगी. इस मौके पर लीना पांडेय, पीएलवी रूपाली पति, अनीता मिश्रा आदि उपस्थित थे.
