गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय परिसर के गोदाम में अगलगी मामले में जेएलकेएम ने उपायुक्त से की जांच की मांग

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित अनाज गोदाम में लगी आग मामले की जांच कर घटना का खुलासा करने की मांग जेएलकेएम ने की है.

इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कर मामले में शामिल लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की गयी.

पार्टी के कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष नवीन महतो व गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चंद्र महतो ने बताया कि उक्त घटना एक सोची समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया है. इसकी जांच जरूरी है.

वहीं घटना की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे प्रभारी एजीएम व डीएसडी अभिकर्ता के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की गयी.

ज्ञापन में कहा गया है कि गोदाम में बरती जा रही अनियमितता से संबंधित शिकायत पार्टी को लगातार मिलती रही है, जिसे गंभीरता से लेते हुए कई बार जिले के विभागीय पदाधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गयी है.

इसके बाद भी विभाग द्वारा कोई पहल नहीं की गयी. उन्होंने कहा कि अगलगी मामले की अगर शीघ्र खुलासा नहीं होता है तो पार्टी कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!