नेहा नायक हत्याकांड मामले की पुलिस ने शुरू की जांच, संदिग्धों से पुलिस कर रही पूछताछ, मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय ने की आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कांड्रा थाना अंतर्गत बुरूडीह पंचायत के शिवपुर जंगल में 17 वर्षीय छात्रा नेहा नायक हत्याकांड मामले की पुलिस ने शुक्रवार से जांच शुरू कर दी है.

इसके तहत पुलिस की टीम दूसरे दिन भी शिवपुर पहुंच घटना से संबंधित जानकारी ली गयी. वहीं मामले में कार्रवाई शुरू करते तकनीकी सेल के माध्यम से गुरूवार की रात कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है, लेकिन किसको हिरासत में लिया गया है.

इसकी जानकारी पुलिस द्वारा नहीं दी गयी है. वहीं शुक्रवार को मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन कारूवा तथा वरिष्ट सदस्य रंजन कारूवा ने प्रशासन से आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की गयी.

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को इस मामलों को संज्ञान में लेते हुए तकनीकी सेल के माध्यम से कार्रवाई कर उद्भेदन करना चाहिए, ताकि लोगों का पुलिस प्रशासन में विश्वास बना रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!