
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया टायो गेट स्थित संथाल सरना उमूल में खेरवाल सांवता जाहेरगाड़ समिति के सहयोग से नौ दिवसीय निःशुल्क मेगा नेत्रजांच सह मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर लगाया जायेगा.
इसका शुभारंभ शुक्रवार 31 अक्टूबर से होगा, जो आठ नवंबर तक चलेगा. समिति के सचिव सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी ने बताया कि यह गम्हरिया क्षेत्र में पहला शिविर है, जो नौ दिनों तक चलेगा. साथ ही चिन्हित मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन भी शिविर स्थल में ही किया जायेगा.
टाटा स्टील फाउंडेशन व शंकर नेत्रालय द्वारा आयोजित शिविर में 31 अक्टूबर से तीन नवंबर तक नेत्रजांच किया जायेगा, जबकि चार से आठ नवंबर तक चिन्हित मरीजों का शिविर स्थल में ही निःशुल्क ऑपरेशन किया जायेगा. इसमें डेढ़ हजार लोगों का नेत्रजांच करने तथा तीन सौ का मरीजों का ऑपरेशन करने का लक्ष्य रखा गया है.
