सीनी, मोहितपुर व मुंड़ाटांड़ पंचायत के गांवों को जोड़ने वाली सड़क में रेलवे पुल का गार्डवाल क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने विभाग से की मरम्मती की मांग

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. सरायकेला प्रखंड अंतर्गत सीनी मोहितपुर व मुड़ाटांड पंचायत के कई गांवों को जोड़ने वाली रेल पुल सड़क के ऊपर बने गार्डवाल पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है.

इससे उक्त मार्ग पर आवागमन करने को लोग कतरा रहे है. ग्रामीणों ने बताया कि गार्डवाल के टूटने से आये दिन छोटी-छोटी दुर्घटना होती रहती है.

इस संबंध में कई बार रेलवे के पदाधिकारियों से गुहार लगायी गयी, लेकिन रेलवे विभाग वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (कार्य) द्वारा संज्ञान नहीं लेने के कारण सीनी रेलकर्मी एवं सीनी ग्राम वासियों में काफी रोष व्याप्त है.

ग्रामीणों ने रेल प्रशासन से मांग की इस क्षतिग्रस्त पुलिया का साइड गार्डवाल अतिशीघ्र बनाया जाये, ताकि भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना घटित नहीं हो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!