गम्हरिया में दबंगों ने सिलाई का काम करने वाले आदिवासी वृद्ध को दी दुकान हटाने की धमकी

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड.

आदित्यपुर थाना अंतर्गत लाल बिल्डिंग चौक गम्हरिया में बिरसा मार्केट के बगल में गुमटी लगाकर सिलाई का काम करने वाले यशपुर निवासी आदिवासी वृद्ध भीम माझी को दो दबंगों द्वारा दुकान हटाने की धमकी दिये जाने से श्री माझी भयभीत है.

श्री माझी द्वारा इसकी लिखित शिकायत आदित्यपुर थाना में करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी से न्याय की गुहार लगायी.

आवेदन में श्री माझी ने बताया है कि वे करीब 30 वर्ष से उक्त जगह पर गुमटी लगाकर सिलाई का काम कर परिवार का भरण पोषण करते आ रहे है.

करीब दो माह पूर्व दो दबंगों ने गुमटी के पास एक गुमटी लगा दिया गया है, जिसमें अड्डाबाजी व शराब पीने का काम किया जा रहा है. वहीं श्री माझी को वहां से हट जाने की धमकी दी जा रही है.

दबंगों की धमकी से भयभीत श्री माझी ने तीन अक्टूबर को इसकी शिकायत आदित्यपुर थाना में की, लेकिन करीब 23 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष से मिलकर न्याय दिलाने की गुहार लगायी है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!