
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
साइट में प्रवेश करने के लिए QR CODE स्कैन करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. सरायकेला-कांड्रा मुख्यमार्ग पर कोलाबिरा ओपी से कुछ दूरी पर बुधवार की शाम एक अनियंत्रित कार ने जूता सिलाई करने वाले व्यक्ति समेत दो बाइक व साइक को टक्कर मार दिया.
उक्त घटना में जूता सिलाई करने वाला माथुर दास नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. साथ ही बाइक व साइकिल समेत कार क्षतिग्रस्त हो गया.
घटना के बाद कार चालक मौके पर ही कार छोड़कर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार कार सरायकेला की ओर से आ रहा था. इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह सड़क किनारे खड़ी दो बाइक व साइकिल को टक्कर मारते हुए माथुर के भी अपनी चपेट में ले लिया.
घटना की सूचना पाकर पहुंचे जिप सदस्य शंभू मंडल ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए घायल को अस्पताल भेजा. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया.
श्री मंडल ने घायल का ईलाज कराने, क्षतिग्रस्त बाइक व साइकिल की मरम्मति व क्षतिपूर्ति देने तथा कोलाबिरा में स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग प्रशासन से की गयी.
