
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड चार अंतर्गत भालोटिया रोड स्थित होटलों से गंदा पानी सड़क पर बहाये जाने का लोगों द्वारा विरोध किया गया.
साथ ही इसकी शिकायत नगर निगम से कर कार्रवाई करने की मांग की गयी. वहीं लोगों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम की टीम तत्काल मौके पर पहुंच इसकी जांच शुरू कर दी.
टीम में शामिल सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर शिवनाथ कुमार ने होटल में जाकर जांच की. साथ ही साफ-सफाई व भोजन में गुणवत्ता पर सुधार लाने का निर्देश दिया. वही होटल संचालक ने होटल से निकलने वाली गंदे पानी पर जल्द रोक लगाने की बात कही.
टीम में नगर निगम के राजस्व निरीक्षक अनुराग रंजन, अरुण कुमार, अमन कुमार, अभिषेक कुमार आदि शामिल थे. वहीं टीम ने सर्विस रोड व नाली को अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले कई दुकानदारों पर जुर्माना लगाया. साथ ही दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी.
