
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें


सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कोलाबिरा में श्रद्धालुओं के सहयोग से बन रहे बजरंगबलि मंदिर व प्रतिमा का तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह सह सात दिवसीय भागवत कथा पाठ नवंबर में किया जायेगा. आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है.
जिला परिषद सदस्य सह मंदिर समिति के संरक्षक शंभू मंडल ने बताया कि अनुष्ठान तीन नवंबर को कलश स्थापना कर शुभारंभ होगा.
वहीं चार व पांच नंबर को सुंदर कांड का आयोजन किया जायेगा. इसके अलावा छह से 12 नवंंबर तक भागवत पाठ व भंडारा का भी आयोजन किया जायेगा, जिसमें गिरी गोवर्धन के कथावाचक को आमंत्रित किया गया है. अनुष्ठान में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व बाबूलाल मरांडी शामिल होंगे.
अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए संचालन समिति गठित की गयी, जिसमें लाल मोहन महतो, रविन्द्र मंडल, साधन महतो, भरत चन्द्र महतो, रमेश महतो, नरसिंह महतो, निरंजन मंडल, अनादि महतो, प्रकाश चन्द्र महतो, हरिप्रसाद लोहार, गनशा लोहार, मनसा राम महतो, विश्वनाथ कैवर्त, आनन्द कैवर्त,भागरथी मंडल, सुशील मंडल, मोतीलाल नायक, संजय हांसदा, लालू सोरेन, निमाई तंतुवाई, सुरेश महतो, दिवाकर महतो, परेश महतो, कार्तिक महतो, गदाधर महतो आदि को शामिल किया गया है.
