
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कुड़मी समाज को एसटी में शामिल कराने की मांग के विरोध में बोड़ पीड़ माझी परगना महल सिंञ दिशोम के परगना राजेश टुडू के नेतृत्व में आदिवासी समाज के विभिन्न समुदाय के लोगों ने सोमवार को गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में जनाक्रोश रैली सह धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया.
जनाक्रोश रैली के माध्यम से समाज के लोगों ने अपने हक व अधिकार के लिए एकजुटता दिखाकर शक्ति प्रदर्शन किया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कुड़मी समाज को किसी भी कीमत पर एसटी में शामिल होने नहीं दिया जायेगा. उनके मांगों के विरोध में आंदोलन जारी रहेगा.
इससे पूर्व गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के लोग संथाल सरना उमूल व आदित्यपुर नगर निगम के लोग बिको मोड़ में एकत्रित होकर पदयात्रा कर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे. इस मौके पर हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल थे.
