
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. नीमडीह प्रखंड के हेबेन पंचायत अंतर्गत मुरुगडीह ग्राम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.
शिविर में डीएलएसए के पीएलवी शुभंकर महतो ने मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह अधिनियम मानसिक रूप से बीमार लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए बनाया गया है.
मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को झाड़ फूंक की बजाए डॉक्टर से इलाज कराना चाहिए. साथ ही पीएलवी ने नाशला द्वारा चलाई जा रही ‘मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएँ योजना, 2015’ के बारे में जानकारी दी.
शिविर में कानूनी पुस्तिका व पर्ची का वितरण किया गया. इस अवसर पर पीएलवी अम्बुज गोप, साधन महतो, समीर मूर्मू, चांदमनी कर्मकार, सुमित्रा मार्डी, पूजा माझी, मंगल चन्द मंडल आदि उपस्थित थे.
