
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बीरबांस पंचायत के निश्चिंतपुर में माझी पारगना माहाल, सिंह दिशोम, कुचुंग दिशोम व पातकोम दिशोम के संयुक्त में स्वशासन व्यवस्था के प्रतिनिधियों की बैठक देश परगना बाबा फकीर मोहन टुडू की अध्यक्षता में हुई.
इसमें शामिल तीन पीड़ के दर्जनों प्रतिनिधियों ने एकजुटता दिखाते हुए कुड़मी समाज को एसटी में शामिल करने की मांग का विरोध किया गया. साथ ही इसके विरोध में वृहत जनाक्रोश रैली निकालने का निर्णय लिया गया.
देश परगना श्री टुडू ने कहा कि कुड़मी समाज का एसटी में शामिल होने का सपना कभी पूरा नहीं होगा. उन्होंने कहा कि महतो समुदाय के आदिवासी अनुसूचित जनजाति श्रेणी में शामिल होने के मांगों के विरोध में 31 अक्टूबर को आदिवासी समाज का उपायुक्त कार्यालय सराइकेला के समक्ष एक दिवसीय जनाक्रोश महारैली एवम महाधारना का आयोजन किया जायेगा, जिसमें तीन पीड़ के करीब 50 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे.
महारैली में झारखंड प्रदेश में पैसा कानून 1996 का ( नियमावली) झारखंड में अविलंब लागू करने एवं प्रदेश के पांचवी अनुसूचित क्षेत्रों में असंवैधानिक नगर निगम, नगर पालिका को निरस्त करने का मांग भी रखा जायेगा.
आंदोलन को सफल बनाने के लिए देश परगना श्री टुडू के नेतृत्व में संचालन समिति का गठन किया गया. महारैली में आदिवासी समाज के पारंपरिक वेशभूषा एवं पारंपरिक औजारों के साथ लोग शामिल होंगे.
ये है संचालन समिति के सदस्य
देश परगना फकीर मोहन टुडू, पिथो मार्डी कुचुंग दिशोम, दुगनी पिड़ परगना बाबा दिवाकर सोरेन, देश पारानिक बाबा नवीन मुर्म, दुलाल हांसदा, बबलू मुर्मू, भागवत बास्के के अलावा विभिन्न क्षेत्र के माझी बाबा राजेश हांसदा (चौड़ा), मुथुरु हेंब्रम (जोनबानी), लाखन मार्डी (झालक), मदन बास्के (कुलुडीह), सुनील टुडू (बारूबेड़ा), साहेबराम हांसदा (खोकरो), गुरुपद टुडू (केंदूडीह), घासिया किस्कू (सालूडीह), कानू टुडू (भोलाडीह), महेंद्र नाथ टुडू (चौका).
बैठक में ये भी थे उपस्थित
संग्राम मार्डी, दुमका मुर्म, बिकोल हांसदा, विश्वनाथ बेसरा, अर्जुन हांसदा, सिद्ध टुडू, टीकाराम सोरेन, बुद्धेश्वर हांसदा, सुकराम सोरेन, देवाशीष हांसदा, पोरेश हांसदा, कुशल हांसदा, सुरेंद्र टुडू,(लुगु बूरू गोडेत), मनोरंजन हांसदा आदि.
