रेल रोको आंदोलन को लेकर छोटा गम्हरिया में कुड़मी समाज ने की बैठक

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कुड़मी को एसटी में शामिल करने तथा कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा 20 सितंबर से रेल रोको आंदोलन चलाया जायेगा.

आंदोलन को सफल बनाने के लिए समाज के सदस्यों की बैठक छोटा गम्हरिया पंचायत सचिवालय में कुड़मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो की अध्यक्षता में हुई, जिसमें आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की गयी.

साथ ही आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए ग्रामस्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. श्री महतो ने बताया कि रेल चक्का जाम के लिए गम्हरिया रेलवे स्टेशन को चिन्हित किया गया है, जहां कुड़मी समाज के करीब पांच हजार लोग जुटेंगे.

उन्होंने बताया कि आंदोलन को समर्थन देने के लिए सभी जनप्रतिनिधि व समाज के नेताओं को भी लिखित रूप से निमंत्रण देकर समर्थन मांगा जायेगा.

समर्थन नहीं करने वाले जनप्रतिनिधियों को चुनाव में बहिष्कार किया जायेगा, जबकि समाज से जुड़े नेताओं के समाज से बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया.

बैठक में तरूण महतो, राम महतो, सूरज लाल महतो, संजीव महतो, विजय महतो, पोल्टू महतो, नेपाल महतो, विशाल चंद्र महतो, बादल महतो, किशोर महतो, गुरूचरण महतो, लखी महतो, कार्तिक महतो, दिलंबर महतो, राजेंद्र महतो, महादेव महतो, राहुल महतो, सरोज महतो समेत समाज के लोग शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!