
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. टाटा स्टील फाउंडेशन व विश्व विकास विद्यालय मिरूडीह के सौजन्य से राजेश्वर मंडल के नेतृत्व में मीरूडीह के विभिन्न बस्तियों में जागरूकता अभियान चलाया गया.
इसमें बस्ती के महिला व स्कूल की छात्राओं को डिजीटल लिटरेसी का प्रशिक्षण दिया गया.
इस मौके पर उपस्थित प्रीति कुमारी व जिया मेहता ने उन्हें डिजिटल लिटरेसी के अलावा दैनिक जीवन से संबंधित जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड, मैया सम्मान योजना, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री बीमा योजना, वृद्धा पेंशन योजना, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाना, प्रतियोगिता परीक्षाओं का ऑनलाइन फॉर्म भरना एवं साइबर धोखाधड़ी से बचने की जानकारी दी गयी.
इसके अलावा 15 लोगों का ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया. अभियान में सुनीता टुडू, विद्यालय के संस्थापक लखीपति महतो, अध्यक्ष लोकनाथ हेंब्रम, अमित महतो, संतोष पांडेय, रविंद्र महतो आदि शामिल थे.
