जगन्नाथपुर में आयोजित प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य शिविर में दो सौ मरीजों की हुई जांच

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आयुष चिकित्सा विभाग की ओर से ग्राम पंचायत सचिवालय परिसर जगन्नाथपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.

शिविर का उद्घाटन पंचायत की प्रभारी मुखिया रिंटू देवी ने फीता काटकर किया. शिविर में पहुंचे करीब 200 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दवाई दी गई.

इस दौरान हड्डी एवं जोड़ों में दर्द की ज्यादा मामले सामने आए। मौके पर सीएचओ डॉ प्रभा रानी महतो ने बताया कि विभाग द्वारा समय समय पर नियमित रूप से पूरे जिले में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाता है.

इसी क्रम में शुक्रवार को जगन्नाथपुर पंचायत सचिवालय परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है. इस मौके पर लोगों को बरसात के मौसम में होने वाले बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई. वहीं योगा प्रशिक्षक अभिषेक राउत एवं राजमणि महतो के द्वारा योगाभ्यास भी कराया गया.

शिविर में मुख्यरूप से डॉ प्रभा रानी महतो, डॉ शैलेश कुमार के अलावा योगा प्रशिक्षक अभिषेक राउत, राजमणि महतो, सहिया ऊषा कुमारी, शांति कुमारी, तारामुणि हांसदा, मालती महतो आदि का योगदान रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!