
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया बीको मोड़ स्थित हार्डरॉक फेब्रिकेशन प्राली कंपनी में मांगों को लेकर कामगारों द्वारा किया गया हड़ताल गुरूवार को समाप्त हुआ.
जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रेम मार्डी के प्रयास से कंपनी प्रबंधन के साथ वार्ता हुई. इसमें कंपनी प्रबंधन ने कामगारों के मांगों पर सहमति जताते हुए न्यूनतम मजदूरी दर, पीएफ, इएसआइI, आइडी कार्ड व सेफ्टी से जुड़ी सुविधाओं को त्वरित रूप से लागू कर दिया.
विदित हो कि अपनी मांगों को लेकर कंपनी के कामगार तीन दिनों से हड़ताल पर थे, जो गुरूवार को वार्ता के बाद समाप्त हुआ.

औद्योगिक क्षेत्र के सभी कंपनियों में लागू हो सरकारी नियम
जेएलकेएम द्वारा चलाये जा रहे अभियान को लेकर समाजसेवी दुर्गा सिंह मुंडा ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की सभी कंपनियों में सरकारी नियमों का पालन कराने के लेकर जेएलकेएम को आंदोलन करना चाहिए.
उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा छोटे-छोटे कंपनियों को निशाना बनाकर प्रबंधन पर दबाव बनाये जाने से पार्टी के प्रति गलत संदेश जा रहा है.
औद्योगिक क्षेत्र के बड़े कंपनियों पर भी पार्टी को आंदोलन कर सरकारी नियमों का पालन कराना चाहिए. निजी स्वार्थ के लिए छोटे-छोटे कंपनियों को निशाना बनाकर पार्टी के लोग विधायक जयराम महतो को बदनाम करने का प्रयास में लगे है.
