हथियाडीह में वन विभाग की जमीन पर हो रहा अतिक्रमण का लोगों ने किया विरोध

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड एक अंतर्गत हथियाडीह में वनभूमि का एक बड़ा हिस्सा नर्मदेश्वर नगर के नाम से बस गया है.

स्थानीय लोगों द्वारा लगातार विरोध करने के बाद भी उक्त जगह पर भवनों का निर्माण जारी रहने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है. मामले को लेकर स्थानीय लोग शुक्रवार को डीसी से मिलने का निर्णय लिया है.

वहीं नर्मदेश्वर बस्ती में रहने वाले लोगों ने बताया कि उनके द्वारा वन विभाग के पदाधिकारी व स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेकर ही आवास निर्माण किया है.

इसमें लोगों का विरोध करना उचित नहीं है. जानकारी के अनुसार उक्त क्षेत्र में अधिकांश भूमि वन विभाग की है, जिसे किसी पिंटू नाम के व्यक्ति द्वारा एक गिरोह बनाकर साढ़े तीन-चार लाख रुपये प्रति कट्ठा की दर से बेचा जा रहा है.

उक्त राशि में स्थानीय प्रशासन व विभाग का भी हिस्सा शामिल होने की बात कही जा रही है. बस्ती के लोगों द्वारा खुलेआम विभाग व प्रशासन पर आरोप लगाये जाने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है.

इस संबंध में प्रभारी वनपाल देवेंद्र नाथ टुडू ने कहा कि कार्रवाई से बचने के लिए बस्तीवासियों द्वारा गलत आरोप लगाया जा रहा है. कई बार अभियान चलाकर अवैध निर्माण को तोड़ा गया है.

इसके बाद भू-माफिया दूसरे भोलेभाले लोगों को जमीन की बिक्री कर दी जा रही है. इसकी शिकायत मिली है. शीघ्र ही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा. वहीं विभाग व प्रशासन के प्रति दुष्प्रचार करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!