
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत नारायणपुर व चामारू पंचायत को जोड़ने वाली रांगामाटिया से सिमलबेड़ा होते हुए डोंडा तक बन रहे सड़क निर्माण कार्य को गांव के ही कुछ लोगों द्वारा बाधित किये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है.
इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. साथ ही निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने व निजी जमीन बताने वालों के दस्तावेजों की जांच कराने की मांग उपायुक्त से की गयी.
ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मार्ग से होकर रोजाना सरायकेला व गम्हरिया प्रखंड के करीब दस हजार लोग औद्योगिक क्षेत्र, प्रखंड मुख्यालय समेत निजी कार्यों के लिए आवागमन करते है.
सड़क के बीच में खोद दिये जाने से उक्त रास्ते से होकर आवागमन बाधित हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि डोंडा से रांगामाटिया की दूरी करीब तीन किमी की है, लेकिन पथावरोध की वजह से राहगीरों को लंबी दूरी का चक्कर लगाकर उसे तय करना पड़ रहा है. इससे राहगीरों को को परेशानी होने के साथ-साथ बाधा उत्पन्न करने वालों के प्रति आक्रोश व्याप्त है.
