गम्हरिया में सर्विस रोड से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ऑटो चालक प्रखंड मुख्यालय पहुंच किया प्रदर्शन, सांसद प्रतिनिधि से भी लगायी गुहार

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर-कांड्रा मु़ख्यमार्ग पर लाल बिल्डिंग चौक गम्हरिया के पास सर्विस रोड से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ऑटो चालक मंगलवार को गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय पहुंचे.

शिक्षित बेरोजगार टेम्पो चालक यूनियन के जिलाध्यक्ष केपी तिवारी के नेतृत्व में ऑटो के साथ पहुंचे चालकों ने सर्विस रोड में फुटपाथी दुकानदारों द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया.

निर्धारित समय पर किसी प्रकार की पहल नहीं होने से गुरूवार को ऑटो के साथ मुख्यमार्ग जाम कर आंदोलन शुरू किया जायेगा.

इस दौरान यूनियन के आग्रह पर पहुंचे सांसद प्रतिनिधि केपी सोरेन को भी चालकों ने अपनी मांग से अवगत कराते हुए सर्विस रोड खाली कराने के लिए पहल करने की अपील की.

इस मौके पर जगदीश नारायण चौबे, दिवाकर झा, अशोक गुप्ता, उपेंद्र सिंह, राधे, अजय यादव, गौतम झा, अरूण सिंह, सन्नी, मंटू, सोनू समेत टेम्पो चालक शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!