दुग्धा में आयोजित बैटल ऑफ ब्रेन ग्रुप क्विज कंपटीशन के प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

साइट में प्रवेश करने के लिए QR CODE स्कैन करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के दुग्धा पंचायत सचिवालय में विभिन्न पंचायत के बच्चों के बीच बैटल ऑफ ब्रेन नामक ग्रुप क्विज कंपटीशन का आयोजन किया गया.

दुग्धा पंचायत के उपमुखिया दिलीप महतो की अध्यक्षता में आयोजित कंपटीशन में बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को मंच देते हुए सफल प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सुनील कुमार चौधरी ने कहा बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है. केवल मार्गदर्शन करना होता है और पंचायत के उपमुखिया बच्चों का मार्गदर्शन बेहतर तरीका से कर रहे हैं.

उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए अन्य पंचायत के जनप्रतिनिधियों को भी इस प्रकार का आयोजन करने की सलाह दी, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिल सके.

कार्यक्रम में दशरथ प्रधान, धनंजय, बिट्टू, नरेंद्र, मुक्ति नारायण, मनोज, जया समेत बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!