6.57 करोड़ से बने कोलाबिरा-चामारू पुल का उद्घाटन शीघ्र 11 किमी घटेगी चामारू-कोलाबिरा के बीच की दूरी

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सरायकेला-खरसावां, झारखंड.

गम्हरिया प्रखंड सह सरायकेला अंचल क्षेत्र के कोलाबिरा व चामारू के मध्य संजय नदी पर करीब 6.57 करोड़ की लागत से बन रहे पुल निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है. पुल निर्माण कार्य अंतिम चरण पर होने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है.
वहीं लोगों को उम्मीद है कि शीघ्र ही पुल का उद्घाटन कर आवागमन शुरू हो जायेगा. फिलहाल पुल के साथ-साथ पहुंच पथ निर्माण कार्य बाकी है, जिसे शीघ्र कराने कराने की मांग ग्रामीणों द्वारा की जा रही है.
विदित हो कि सात मई 2023 को पुल निर्माण का विधायक दशरथ गागराई व बुजुर्ग ग्रामीण बलराम महतो ने चामारू में शिलान्यास किया था. वहीं पुल का उद्घाटन भी विधायक दशरथ गागराई द्वारा ही किया जायेगा.
ग्रामीणों ने बताया कि फिलहाल कोलाबिरा व चामारू के बीच की दूरी करीब 15 किमी है. पुल निर्माण हो जाने से दोनों के बीच की दूरी मात्र चार किमी हो जायेगी. इससे 11 किमी की दूरी घट जायेगी.
लंबा चक्कर लगाकर ग्रामीणों को जाना पड़ता है बैंक
ग्रामीणों ने बताया कि उक्त क्षेत्र के तीन पंचायत के अधिकांश लोगों का बैंक खाता कोलाबिरा में ही है. वहीं पेंशन भी कोलाबिरा बैंक से ही प्राप्त करते हैं.
बीच में संजय नदी होने की वजह से लोगों को करीब 15 किमी की दूरी तय कर तीन पंचायत नारायणपुर, दुगनी, मुड़िया आदि जगहों का चक्कर लगाकर आना व जाना पड़ता है, इससे उन्हें अतिरिक्त खर्च के साथ-साथ समय की भी बर्बादी होती है. पुल निर्माण हो जाने से लोगों को आवागमन में सुविधा हो जायेगा.
जमशेदपुर, राजनगर व हाता की भी दूरी घटेगी
कोलाबिरा व चामारू के बीच नदी पर पुल बनने से कोलाबिरा से जुगसलाई, राजनगर व हाता की भी दूरी घट जायेगी. कोलाबिरा के लोगों को हाता, राजनगर या जुगसलाई जाने के लिए करीब एक सौ किमी चक्कर लगाकर का लंबा सफर तय करना पड़ता है. उक्त पुल के बन जाने से कोलाबिरा से संबंधित क्षेत्रों की दूरी मात्र 25 से 30 किमी की हो जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!