
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर निवासी शंभू महतो नामक 27 वर्षीय युवक को जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी. फायरिंग के दौरान वह किसी तरह से अपनी जान बचाकर फरार हो गया.
वहीं शुक्रवार को आदित्यपुर थाना पहुंच घटना की जानकारी देते हुए तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगायी. मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि अन्य फरार आरोपियों के खिलाफ छापामारी अभियान जारी है.
जानकारी के अनुसार गुरूवार की देर रात तीन युवक घर के पास आकर गाली-गलौज करने लगे. इसकी आवाज सुनकर बाहर निकलने पर तीन में से एक युवक द्वारा कमर से पिस्तौल निकाल जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिसमें वह अपनी जान बचाने में सफल रहा.
वहीं गोली की आवाज सुन आस-पास के लोग भी बाहर निकल गये. लोगों को आते देख सभी वहां से भाग गये. एक चोरी के अन्य मामले में भी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
