
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. झारखंड राज्य जैविक कृषि प्राधिकार रांची की ओर से कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के तिरुलडीह पंचायत सचिवालय परिसर में शिविर लगाया गया.
जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरसावां के पीएलवी फागुराम महतो के नेतृत्व में आयोजित शिविर में किसानों के बीच निःशुल्क कृषि यंत्रों का वितरण किया गया.
साथ ही किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग और उनके रखरखाव से संबंधित जानकारी भी दी गई, ताकि वे अपने खेतों में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सके.
शिविर में सापारूम, हेरेमूली कुदा, सिरकाडीह, सपादा, डेरे सहित आसपास के कई गांवों के किसान शामिल होकर लाभांवित हुए.
पीएलवी फागुराम महतो ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है. जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे उपकरण अत्यंत सहायक सिद्ध होंगे.
वहीं प्रक्षेत्र पदाधिकारी बिपद तारण महतो ने भी किसानों से अपील करते हुए यंत्रों का सदुपयोग कर अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने की बात कही.
