
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कोलाबिरा में श्रद्धालुओं के सहयोग से बन रहे बजरंगबलि मंदिर व प्रतिमा का तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह नवंबर में किया जायेगा. अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए जिला परिषद सदस्य सह मंदिर समिति के संरक्षक शंभू मंडल की अध्यक्षता में सदस्यों की बैठक मंदिर परिसर में हुई. इसमें अनुष्ठान की तैयारियों पर चर्चा की गयी.
श्री मंडल ने कहा कि अनुष्ठान तीन नवंबर को कलश स्थापना कर शुभारंभ होगा. वहीं चार व पांच नंबर को सुंदर कांड का आयोजन किया जायेगा. इसके अलावा छह से 12 नवंंबर तक भागवत पाठ व भंडारा का भी आयोजन किया जायेगा, जिसमें गिरी गोवर्धन के कथावाचक को आमंत्रित किया गया है.
अनुष्ठान में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व बाबूलाल मरांडी शामिल होंगे. बैठक में नीलकमल तिवारी, रमेश महतो, नरसिंह महतो, रामदुलाल महतो, बाबूराम महतो, महावीर कैवर्त, अजीत तंतुबाई, शिशिर महतो, सोनाराम मार्डी, लालू सोरेन समेत आयोजन समिति के सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे.
