विश्व आदिवासी दिवस पर पदमपुर मैदान में होगा दस हजार लोगों का महाजुटान

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. बोड़ पीड़ सिञ दिशोम माझी महाल गम्हरिया की ओर से कांड्रा मोड़ स्थित पदमपुर फुटबॉल मैदान में नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया.

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गम्हरिया स्थित सरना संथाल उमूल में बोड़ पीड़ सिञ दिशोम माझी महाल के प्रतिनिधियों की बैठक बोड़ पीड़ पारगाना राजेश टुडू की अध्यक्षता में हुई. इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गयी.

श्री टुडू ने बताया कि कार्यक्रम में करीब दस हजार लोग शामिल होंगे. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में देश पारगाना फकीर मोहन टुडू शामिल होंगे, जबकि आस-पास के परगानाओं को भी अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जायेगा.

इससे पूर्व ग्रामीण अपने-अपने गांव से रैली की शक्ल में कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे. बैठक में सोखेन हेंब्रम, कारजी बाबा लश्कर टुडू, देव मार्डी, भागवत बास्के, जोगेंद्र मार्डी, विजय बास्के, भोजोहरि मार्डी, जादू मार्डी, गोरखा हांसदा समेत विभिन्न गांव के प्रतिनिधि शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!