रायमारा विद्यालय में टपक रहा पानी, बरामदे में पढ़ रहे बच्चे

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रायमारा भवन जर्जर होने का खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है. कुछ दिनों से हुई लगातार बारिश से स्कूल की छत से पानी टपक रहा है.

वहीं जगह-जगह प्लास्टर टूट जाने से बच्चे असुरक्षित महसूस कर रहे है. इसकी वजह से बच्चों को स्कूल के बरामदे में शिक्षा ग्रहण करने को विवश होना पड़ रहा है. इसकी सूचना पाकर पंचायत की मुखिया संगीता कुमारी स्कूल का निरीक्षण कर एचएम मानु सिंह सरदार से समस्या से अवगत हुई.

साथ ही इसके समाधान के लिए विभाग से बात करने का आश्वासन दिया. उन्होंने बताया कि स्कूल में 26 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते है. जर्जर भवन की वजह अधिकांश बच्चे स्कूल आने से कतराते है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!