मुरूमडीह में बस अनियंत्रित होकर बिजली पोल व घर से टकरायी, पांच यात्री घायल

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) स्थित मुरुमडीह गांव में शनिवार रात शाम चाईबासा की ओर जा रही मां पार्वती यात्री बस (संख्या जेएच 05 बीएन 2257) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे को रगड़ते हुए एक घर से टकरा गयी. इस दुर्घटना में मुरुमडीह गांव निवासी योगेन्द्र नायक (48 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए. इधर घटना के बाद चालक फरार हो गए.

मिली जानकारी के अनुसार योगेन्द्र नायक प्रतिदिन की तरह जमशेदपुर स्थित एक ठेकेदार के पास काम कर मां पार्वती बस से घर लौट रहे थे. अपने घर पहुंचने ही वाले थे कि बस अचानक असंतुलित हो गई और बाईं ओर मुड़ते हुए बिजली के खंभे से टकराकर एक मकान से जा भिड़ी.

हादसे में योगेन्द्र नायक बस के अंदर गंभीर रूप से चोटिल हो गए.घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. अन्य चार यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं, जिनका इलाज राजनगर सीएचसी में ही किया गया.

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर चलने वाले भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही से दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं.उन्होंने प्रशासन से नियमित जांच एवं सख्ती बरतने की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!