
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. छोटा गम्हरिया में आंगन के अंदर नाडेप (डस्टबीन) निर्माण करने के बाद उसे तोड़े जाने के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी ने कहा कि मामले में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जा रही है. योजनाओं में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. वहीं टीम गठित कर छोटा गम्हरिया समेत पूरे प्रखंड में मिशन के तहत बनाये गये नाडेप व शोख्ता गड्ढा की जांच कर सभी दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.
एसबीएम के राशि दुरूपयोग मामले का भाजपा ने लिया संज्ञान, रमेश हांसदा ने कहा : सिर्फ जनप्रतिनिधि ही नहीं पदाधिकारी भी है शामिल

स्वच्छ भारत मिशन के तहत छोटा गम्हरिया समेत पूरे प्रखंड में सरकारी राशि का दुरूपयोग करने के मामले को भाजपा ने संज्ञान में लेते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है.
भाजपा नेता रमेश हांसदा ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना है. उक्त मिशन के राशि का दुरूपयोग किये जाने से केंद्र सरकार समेत प्रधानमंत्री की बदनामी हो रही है.
इसको देखते हुए उन्होंने सरकारी राशि का दुरूपयोग में शामिल सभी लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि योजना में गड़बड़ी करने में सिर्फ जनप्रतिनिधि या लाभुक ही नही, बल्कि विभागीय पदाधिकारी भी संलिप्त है. ऐसे में सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो.
उन्होंने कहा कि दो दिनों के अंदर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होती है तो डीसी से मिलकर मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग करेंगे.
