
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कांड्रा थाना अंतर्गत कांड्रा स्थित विपिन प्रसाद गुप्ता का कपड़ा दुकान में गुरूवार सुबह भीषण आग लग गयी. अगलगी के उक्त घटना में लाखों रुपये के कपड़ा जल जाने का अनुमान लगाया जा रहा है. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचा तीन दमकल से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह दुकान से अचानक आग निकलते देख दहशत का माहौल बन गया. जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप लेते हुए पूरे दुकान को अपनी चपेट में लिया. इस दौरान पास स्थित एक सैलून में भी आग लग गयी.
घटना की सूचना पाकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. साथ ही इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी. मौके पर पहुंचा दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया. अगलगी के दौरान दुकान का ऊपर तल्ला पर रह रहे परिवार के सदस्य भी फंस गये थे, जिन्हें लोगों ने बगल के छत से होकर सुरक्षित बाहर निकाला.
