तीन माह में ही दरकने लगा मुड़कुम में तीन लाख से बना श्मशान शेड

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत यशपुर पंचायत के मुड़कुम में करीब तीन माह पूर्व 15वीं वित्त आयोग की राशि से निर्मित श्मशान शेड दरकने लगा. करीब तीन लाख रुपये की लागत से निर्मित उक्त श्मशान शेड का काम अभी पूरा भी नहीं हुआ है और श्मशान शेड दरकने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है.

वहीं उद्घाटन से पूर्व ही श्मशान शेड का दरकना जांच का विषय बन गया है. विदित हो कि 15वीं वित्त आयोग की राशि से उक्त श्मशान शेड का निर्माण अप्रैल में किया गया है. उक्त शेड में अभी लिखावट करने का काम बाकी ही है, इससे पूर्व ही शेड का दीवार दरकना शुरू हो गया है.

इस संबंध में उप प्रमुख कियाम हुसैन ने कहा कि गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र में 15वें वित्त आयोग की राशि का शुरू से ही दुरूपयोग होते आ रहा है. इसको लेकर पूर्व में ही मेरे द्वारा झारखंड पंचायती राज विभाग के सचिव के अलावा प्रधानमंत्री, केंद्रीय मुख्य सचिव, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री, केंद्रीय पंचायती राज मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव से शिकायत कर इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गयी है.

वहीं बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी ने कहा कि महज तीन माह में श्मशान शेड का दरकना गंभीर मामला है. इसकी जांच कर दोषी संवेदक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!