
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय सभागार में विभागीय बैठक बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई. इसमें विभिन्न विभागों में चल रहे योजनाओं पर चर्चा की गयी. साथ ही लंबित योजनाओं को अभियान चलाकर शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया.
इस दौरान विभागीय पोर्टल की भी जानकारी लेते हुए उसके संचालन पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रखंड के शत प्रतिशत परिवार की महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराना है.
इसके लिए दिसंबर तक 1723 महिला स्वयं सहायता समूह बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 1541 समितियों का गठन कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि गांवों में महिलाओं को रोजगार से जोड़ने को लेकर प्रेरित किया जायेगा. बैठक में सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, सीएचसी प्रभारी डॉ लक्षमी कुमारी, मुखिया सुकमति मार्डी, बीएओ पंचानन साहु समेत विभागीय कर्मी उपस्थित थे.
