
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर थाना अंतर्गत धीराजगंज में शनिवार को एक बंद कमरे के अंदर से पुलिस ने एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद किया. मृतक की पहचान राजेश कुमार माहथा (31) के रूप में की गयी, जो गिरीडीह जिले के कोयमारा का रहने वाला था.
घटना के बाद से युवक के साथ रह रही महिला घर पर ताला बंद कर बच्चों के साथ फरार हो गयी है. जानकारी के अनुसार युवक सोमवार को ही महिला व तीन बच्चों के साथ किराये पर रहने गौरांगो मुखी के घर आया था.
लोगों के अनुसार बुधवार को घर से कुछ आवाज भी सुनने मिला था. इसके बाद दो दिनों से कमरा में ताला लटका हुआ था. वहीं शनिवार को कमरे से दुर्गंध आने पर लोगों ने इसकी सूचना पूर्व पार्षद अभिजीत महतो, समाजसेवी मधु मुखी व उत्तम पात्रो को दी.
वहीं श्री महतो के सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलने पर युवक को खून से लथपथ मृत अवस्था में पाया. शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा कि तेज धार हथियार से उसकी हत्या की गयी होगी. वहीं पूरा कमरा में खून बहा हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मामले की जांच में जुट गयी है.
