बहरागोड़ा में जहरीला सांप काटने से भाई की मौत, बहन की स्थिति नाजुक

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

पूर्वी सिंहभूम, झारखंड. बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पारुलिया पंचायत के पाथरघाटा गांव में भाई-बहन को जहरीला सांप काट लिया. उनमें से भाई जिसु मुंडा (16) का गोपीबल्लापुर सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गयी, जबकि बहन 13 वर्षीय बहन प्रीतीलता मुंडा आईसीयू में फिलहाल इलाजरत है.

मिली जानकारी के अनुसार प्रीतीलता मुंडा अपनी मां के साथ पलंग पर सोई थी और जिसु मुंडा अपने पिता के साथ निचे गद्दा बिछा कर सोया थे. उसी समय जहरीला सांप ने घर पर घुसने के बाद सबसे पहले पलंग पर चढ़ गया तथा पलंग पर सोये हुए प्रीतीलता मुंडा को काट दिया. जब उसने चिल्लाना शुरू किया घर के सभी लोगो जग गये.

फिर सांप को ढूंढने के लिए इधर-उधर खोजने लगे. इसी बीच सांप ने घर के नीचे पिता के साथ सोए हुए जिसु मुंडा को भी काट लिया. जब सांप ने घर के दोनों बच्चे को काट लिया. तब घर के सारे सदस्यों में अफरा तफरी मच गयी. साथ ही सांप को ढूढ़ने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन सांप कहीं नहीं मिला.

वहीं आनन फानन में रात को ही दोनों को गोपीबल्लापुर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ तुरंत बच्चों को आईसीयू में एडमिट कर दिया गया, लेकिन इलाज के दौरान जिसु मुंडा की मौत हो गयी. वहीं बहन प्रीतीलाता मुंडा की हालत अभी स्थिर है. दोनों बच्चे के पिता शुकलाल मुंडा मजदूर का काम करते हुए अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!