
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

पश्चिम सिंहभूम, झारखंड. चाईबासा मुफस्सिल थाना अंतर्गत छोटा महुदी गांव के पास खेत में हल जोत रहा ट्रैक्टर से दबकर चालक की मौत हो गयी. मृतक चालक की पहचान छोटा महुदी गांव निवासी रंजीत कुजूर (20) के रूप में की गयी. घटना मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे की बतायी जा रही है.
लोगों ने बताया कि मृतक रंजीत कुजूर ने खेत में हल जोतने के बाद ट्रैक्टर को खेत से बाहर निकाल रहा था. उसी दौरान ट्रैक्टर का चक्का कीचड़ के दलदल में फंस गया. चालक ने गेयर लगाकर बाहर निकलने का प्रयास किया तो इंजन का अगला दोनों चक्का ऊपर उठ गया. इससे वह स्टेयरिंग से दब गया.जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.
लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दो ट्रैक्टर से खींचकर कीचड़ में फंसे ट्रैक्टर को बाहर निकाला. इसके बाद चालक को आनन-फानन में रात 8.30 बजे के सदर अस्पताल चाईबासा लाया, जहां चिकित्सकों ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक के पिता एतवा कुजूर ने बताया कि अपना खेत जोतने के बाद बेटे ने पड़ोसी का खेत जोतने के क्रम ट्रैक्टर कीचड़ में फंस गया.
