65 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार, पिता-पुत्र पर मामला दर्ज

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना अंतर्गत सालडीह में पुलिस ने एक घर में छापामारी कर 65 लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. साथ उक्त मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है. पुलिस को आते देख अंधेरे का लाभ उठाकर पुत्र फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार लगातार शिकायत मिल रही थी कि सालडीह बस्ती स्थित शत्रुधन मुर्मू के घर में भाड़ेदार श्याम हांसदा व उसका पुत्र सूरज हांसदा द्वारा अवैध रूप से देशी महुआ शराब का बिकी कर लोगों को बैठाकर शराब पिलाया जा रहा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छापामारी की गयी.

इस दौरान शत्रुधन मुर्मू के घर के पास पहुंचने पर उक्त घर से तीन व्यक्ति बाहर निकल रहा था. इसी दौरान लोगों की नजर पुलिस पर पड़ते ही भागने लगे. पुलिस द्वारा उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन अंधेरा का लाभ उठाते तीनों भागने में सफल रहे. इसके बाद घर में तलाशी लेने पर एक व्यक्ति छिपा हुआ पाया गया.

पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में उसने अपना नाम श्याम हांसदा तथा फरार लोगों में एक का नाम उसका पुत्र सूरज हांसदा बताया गया. इसका बाद पकड़ाये व्यक्ति के निशानदेही पर घर से करीब 65 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया, जिसे जब्त करते हुए संचालक श्याम हांसदा को गिरफ्तार कर लिया गया.

बताया गया कि श्याम हांसदा आरआइटी थाना अंतर्गत सीतारामपुर का रहने वाला है, जो सालडीह में भाड़े पर रहकर अवैध शराब का धंधा करता है. इससे आस-पास का माहौल खराब हो रहा था. इसकी वजह से लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!