
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. डुमरी विधायक जयराम महतो रविवार देर रात गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष गोपाल महतो के घर पहुंचे. यहां उन्होंने प्रखंड अध्यक्ष व नवविवाहित पत्नी को शादी की शुभकामना दी. साथ ही परिवार के सदस्यों से मिले.
इससे पूर्व जेएलकेएम कार्यकर्ता केंद्रीय संगठन मंत्री सह पूर्व मुखिया रवींद्र सरदार टाइगर के नेतृत्व में विधायक जयराम महतो से मिले. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान करवाने की गुहार लगायी.
श्री सरदार ने बताया कि निर्माण होने के करीब तीन वर्ष बाद भी ईटागढ-आसंगी पुल पर आवागमन शुरू नहीं होने के मामले को विधायक जयराम महतो तक पहुंचाकर आवागमन में उत्पन्न हो रही बाधा को दूर कर परिचालन शुरू कराने को लेकर पहल करने की गुहार लगायी गयी.
