गम्हरिया बीडीओ ने बैठक पर की चर्चा, कहा : डायरिया समेत बरसाती बीमारी से निपटने को प्रखंड है तैयार

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. डायरिया समेत बरसाती बीमारियों से निपटने को लेकर प्रखंड प्रशासन अलर्ट मोड पर है. साथ ही इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसको लेकर बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ लक्ष्मी कुमारी के साथ बैठक कर तैयारी को लेकर चल रहे विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की.

बीडीओ श्री द्विवेदी ने बताया कि डायरिया से निपटने के लिए टास्क फोर्स टीम बनायी गयी है, जो प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मन्दिर में तैनात रहेगी. इसके अलावा प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तीन-तीन सौ पैकेट ओआरएस उपलब्ध कराया गया है.

वहीं सीएचसी द्वारा सभी केंद्रों में आवश्यक दवाईयां भी उपलब्ध करा दी गयी है, जबकि सोमवार से सभी केंद्रों को ब्लीचिंग पाउडर का वितरण भी शुरू किया जायेगा. बीडीओ ने बताया कि नवागढ़ पंचायत में पेयजल की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए बीटीटी को दवाई व ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध करा दिया गया है. साथ ही प्रखंड के छोटा गम्हरिया और जगन्नाथपुर पंचायतों में भी यह उपलब्ध करा दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!