एसएस हाइ स्कूल मे छात्रों के बीच चला साईबर हाइजिन जागरूकता कार्यक्रम

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. देश में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. इसके तहत छोटा गम्हरिया स्थित एसएस प्लस टू हाई स्कूल में साईबर हाइजिन (स्वच्छता) पर उपभोक्ता जागरूता कार्यक्रम चलाया गया.

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण कोलकाता और टेलीकॉम डिपार्टमेंट भारत सरकार के सहयोग से प्रेरणा रूरल डेवलपमेंट सोसाईटी हजारीबाग द्वारा चलाये गये कार्यक्रम के तहत स्कूल के छात्रों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें हर ऑनलाइन लेनदेन में सतर्कता बरतने की अपील की गयी.

मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ दुलार हजाम ने कहा कि जैसे अपने आप को बिमारियों से बचाने के लिए शरीर स्वच्छ रखते है. वैसे ही साइबर क्राइम से बचने के लिए अपने मोबाइल और लैपटॉप को भी स्वच्छ रखना होगा. संस्था के सचिव सहदेव महतो ने कहा कि साइबर अपराध दुनिया में खतरनाक रूप ले चुका है. आज अधिकांश लेन-देन डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग करके ऑनलाइन किये जाते हैं. वहां ठगी का मामला और अधिक हो जाता है. अपराधी इसी को अपना हथियार बनाकर भोले भाले लोगों को लुटते हैं.

इसके अलावा जून माह का थीम यूसीसी और स्पेम विषय पर भी जागरूक किया गया. कार्यक्रम में ऑपरेटर गौतम चौधरी, प्रिंसिपल मिठाई लाल यादव, स्वपन दास, आशीष कुमार रवि समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका व छात्र-छात्राऐं उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!