
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर सरायकेला थाना अंतर्गत गौरांगडीह के समीप एक बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया. बाइक के टकराने से उसपर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उठाकर सदर अस्पताल सरायकेला लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया. मृतक की पहचान मुंडाटांड़ पंचायत अंतर्गत गोपीनाथपुर गांव निवासी सुबल महतो (42) के रूप में हुई है. घटना शनिवार की रात करीब 8:30 बजे की है.
जानकारी के अनुसार युवक अपनी बाइक से सरायकेला की ओर से कांड्रा की ओर जा रहा था. इसी दौरान गौरांगडीह के समीप उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई.ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक सरायकेला रथ मेला देखने आया होगा और मेला देखकर लौटने के क्रम में यह घटना घटी.
वहीं सरायकेला-खरसावां मार्ग पर मुक्ति पोखर के समीप एक बाइक ट्रक के पीछे से टकरा जाने से उसपर सवार पवन नायक, शांति नायक एवं निधि नायक गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना के वक्त गुजर रहे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने स्कर्ट वाहन को रोककर करकेट से बाहर निकले और सभी घायलों को अपने वाहन पर उठाकर सदर अस्पताल सरायकेला लेकर आए.
चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम रेफर कर दिया. घटना शनिवार की शाम करीब 7 बजे की है. पवन नायक सरायकेला थाना अंतर्गत गोविंदपुर गांव का निवासी है. शनिवार की शाम वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर रथमेला देखने के लिए सरायकेला आ रहे थे.
