
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

पूर्वी सिंहभूम, झारखंड. चाकुलिया स्थित पुराना बाजार के सोना व्यवसायी अरुण नंदी उर्फ खोकन नंदी से पिस्तौल की नोक पर डेढ़ करोड़ के सोने की लूट हो गयी. घटना सोमवार की रात 8:55 की है. पहले से घात लगाए 4 से 5 की संख्या में आये लुटेरों ने घर के पास ही घटना को अंजाम दिया. इसके बाद बाइक से पश्चिम बंगाल की ओर भाग निकले.
पीड़ित अरुण नंदी ने बताया कि दुकान का शटर गिराने के बाद उनका पुत्र दुकान के दरवाजे का ताला लगा रहा था. इसी बीच वे आभूषण का बैग लेकर घर के लिए निकल गए. घर के मुख्य दरवाजे के भीतर पहले से ही एक अजनबी घात लगाए खड़ा था. उससे घर आने का कारण पूछते ही उसने अरुण नंदी के गले में चाकू से सटा दिया. इसी बीच दूसरा युवक पिस्तौल लेकर आया और अरुण नंदी के सिर पर पिस्तौल तान धक्का मार कर गिरा दिया.
अरुण नंदी के गिरते ही उनके हाथ से डेढ़ किलो के सोने के आभूषणों से भरा बैग (जिसकी कीमत लगभग 1.50 करोड़ रुपए) लेकर भाग निकला. बैग में 50 हजार रुपए नगद राशि भी थी. लुटेरों के पीछे-पीछे अरुण नंदी चोर चोर चिल्लाते हुए निकले. सड़क पर खड़े एक युवक बापी पोलाई ने लुटेरों को पकड़ने का कोशिश किया. तभी लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर गोली मारने की धमकी दी. पिस्तौल चमकाते हुए लुटेरे भीड़ को चीरते हुए पश्चिम बंगाल की ओर फरार हो गये.
मामले की सूचना चाकुलिया पुलिस को दी गई. थाना प्रभारी संतोष कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे. बाइक से लुटेरों का पीछा भी किया पर लुटेरे भागने में सफल रहे. लूट की यह घटना अरुण नंदी के घर के मुख्य दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है.
