
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें


जमशेदपुर, झारखंड. गम्हरिया रेलवे ट्रैक पर शनिवार को मिली महिला के शव की पहचान हो गयी है. महिला दीपा कुमारी (20) मूलरुप से गढ़वा के इंडई की रहने वाली थी, जबकि उसका ससुराल पलामू के लेस्लीगंज थाना अंतर्गत कुसइन पतरा है. शनिवार को मृतका के पिता धिरेन्द्र साव, पति जैकी कुमार और ससुर संतन प्रसाद साहु ने शव की शिनाख्त की.
मृतक दीपा कुमारी 22 जून को पलामू के डाल्टेनगंज (मेदनीनगर) से गायब हुई थी. मृतका के पास करीब 10 लाख के गहने, मोबाइल व अन्य सामान थे. हालांकि शनिवार को जब रेल पुलिस ने शव बरामद किया तो आस पास कुछ भी नहीं था. मृतका के परिजनों ने दीपा की हत्या की आशंका जतायी है.
मृतका के पति जैकी कुमार ने बताया कि गत 19 अप्रैल की उनकी शादी गढ़वा की दीपा कुमारी से हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद उसे पेट में दर्द दिया तो अल्ट्रासाउंड कराया. जिसके बाद दवा खा रही थी. गत 22 जून को पुनः उसने पेट में दर्द होने की बात कही. जिसके बाद पत्नी दीपा कुमारी को डाल्टेनगंज इलाज के लिये ले गये थे. वहां पहुंचने पर दीपा ने कहा कि भूख लगी है. जिसके बाद मुझे खाना लाने भेज दिया. कुछ देर बाद वापस लौटा तो पत्नी दीपा गायब थी.
मैने कई जगहों पर तलाशा, लेकिन पता नहीं चला. जब घर वापस गया तो पाया कि पत्नी दीपा घर में रखा सारा गहना साथ ले गयी है. गहनों की कीमत करीब 10 लाख रुपये होगी. जिसके बाद डाल्टेनगंज थाना में लिखित शिकायत किया. पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कि तो पाया कि पत्नी अकेले एक टेंपो में बैठ कर निकली गयी. जिसके बाद हमलोगों ने कई जगहों पर तलाश किया. दीपा के घरवालों को भी इसकी सूचना दी गयी.
उनलोगों ने भी तलाश किया. लेकिन पता नहीं चला. शनिवार को गम्हरिया में रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली. जिसके बाद हमलोग पहुंचे तो शव देखा. तो वह दीपा की थी.
